रविवार, 5 मार्च 2023

ग्राम केरा में राम भक्त श्री गुहा निषाद राज के जयंती पर छत्तीसगढ़ धीवर युवा समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी ..


   छत्तीसगढ युवा धीवर समाज  ग्राम -केरा  का बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के केरा इकाई का पहला बैठक दिनांक 04/03/2023 को आदर्श ग्राम - केरा में समस्त गणमान्य पदाधिकारियों के साथ साथ स्वजातीय बंधुओ ने पूजा अर्चना करते हुए  बैठक की शुरूआत की जिसमे  एकमतेन होकर  दिनांक -26/03/2023 को भक्त श्री गुहाराम निषाद राज जयंती के उपलक्ष्य  में भव्य  झांकी व विशाल शोभा यात्रा  का आयोजन   करने का निर्णय लिया गया है जिसमें धीवर समाज केरा द्वारा तन - मन - धन से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया गया है साथ ही साथ इस शोभा यात्रा के आयोजन को  ऐतिहासिक बनाने**का निर्णय किया गया है 
**कार्यक्रम आयोजन  दिनांक 26/03/2023,दिन - रविवार ,**  के लिए **मनीष भीष्म** के द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की रूपरेखा की जानकारी दिया गया  है 
 **छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज- केरा के  गोपाल धीवर(अध्यक्ष) ने आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा - यह  कार्यक्रम समाज में एकता ,अखंडता और सद्भावना स्थापित करने में  मील का पत्थर साबित होगा** 

 बैठक में मुख्यरूप से गोपाल धीवर , नवीन भीष्म,किशन धीवर,रवि भीष्म, लक्ष्मी नारायण धीवर,शंकर धीवर,मनीष भीष्म  सहित लगभग 54 गणमान्य सदस्य शामिल हुए

🙏 धन्यवाद 🙏

जय युवा -जय धीवर समाज 
युवा आवाज -सशक्त समाज

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें